: कांठ में कारोबारी के लापता बेटे की हत्या खेत में मिला शव परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
admin
Sun, Jul 28, 2024
रिपोर्ट✍️ आबिद सिद्दीकी
कांठ (मुरादाबाद ) नगर क्षेत्र के ईदगाह नई बस्ती निवासी बैंडेज कारोबारी नसीमुद्दीन के 5 साल के बेटे अबूजर की अज्ञात दरिंदे ने अपहरण कर हत्या कर दी । बताया जा रहा है कि बच्चा तीन दिन पहले बृहस्पतिवार को घर के बाहर से खेलते समय लापता हो गया था। शनिवार शाम उसका शव गन्ने के खेत में मिला। बच्चों का गला रेतकर हत्या की गई है। बच्चे का शव मिलने की सूचना पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

प्राप्त समाचार के अनुसार बैंडेज कारोबारी का बेटा अबूजर नगर के ही के केसी पब्लिक स्कूल में नर्सरी में पढ़ता था। वह 25 जुलाई की दोपहर 1:00 से लापता था। अबूजर अपने घर के बाहर खेलने के लिए निकला था। लेकिन शाम तक नहीं लौटा इसके बाद परिजनों ने तलाश शुरू कर दी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भी बच्चे की तलाश की जा रही थी लेकिन उसका कोई भी पता नहीं लगा पिता नसीमुद्दीन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की थी शनिवार को पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से छानबीन शुरू की इस दौरान शाम करीब 7:00 बजे लापता अबूजर का शव नगर में ईदगाह के पास स्थित गांव महमूदपुर माफी मे गन्ने के खेत से बरामद हुआ।
Tags :