Sun 15 Mar 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

लाख से अधिक का सेटलमेंट

उपभोक्ताओं ने ली राहत की सांस

लापता, पुलिस ने जारी की अपील

अभियान, अपात्रो पर होगी कार्रवाई

सुचना

: सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर हावर्ड कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने निकाली रैली

कांठ। (शंकर सिंह गोला) हार्वर्ड कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़ी कांठ में सुभाष जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विशाल रैली का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय में होने वाली दैनिक प्रार्थना के साथ विद्यालय प्रबंधक दीपेश सिंह तथा प्रधानाचार्य रेनू बिश्नोई तथा समस्त शिक्षकों द्वारा नेता सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए किया गया। सुभाष जयंती के अवसर पर हार्वर्ड कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़ी कांठ के छात्र-छात्राओं द्वारा कांठ में भव्य  एवं मनमोहक रैली का आयोजन किया गया। पराक्रम दिवस रैली के अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा भारत मां की झांकी , सुभाष चंद्र बोस झांकी में भारत माता और सुभाष चंद्र बोस बने छात्र-छात्राओं ने समस्त दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई जिसका पुष्प वर्षा कर नागरिकों ने उत्साह वर्धन किया। साथ ही रैली के आयोजन  में छात्र-छात्राओं द्वारा डंबल  पीटी तथा लेजिम पीटी का आयोजन किया गया। रैली को सफल बनाने में थाना अध्यक्ष कांठ बिजेंद्र सिंह, चौकी इंचार्ज एवम् समस्त पुलिस प्रशासन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 

Tags :

जरूरी खबरें