: खुशखबरी: SRMS के द्वारा निसंतान दंपतियों के लिए स्पर्श अस्पताल खटीमा में 30 मई को आयोजित किया जाएगा निशुल्क परामर्श शिविर
रिपोर्ट•• आबिद सिद्दीकी टनकपुर
टनकपुर/ मेडिकल के निजी क्षेत्र में श्री राममूर्ति स्मारक इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज आधुनिक तकनीक को घर द्वार पहुंचाने की कोशिश में जुटा हुआ है। इसी क्रम में राम मूर्ति इंस्टिट्यूट खटीमा के स्पर्श हॉस्पिटल में गुरुवार 30 मई को प्रातः 11:00 बजे से 2:00 बजे तक निशुल्क निसंतानता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर रहा है। इसमें संतान सुख से वंचित दंपत्तियों की गोद में किलकारी की गूंज को सर्वोच्च लक्ष्य रखा गया है।

शिविर में आईवीएफ स्पेशलिस्ट डॉक्टर रुचिका गोयल के द्वारा निसंतान दंपत्तियों को मुफ्त परामर्श दिया जाएगा।
बांझपन स्पेशलिस्ट डॉ रुचिका गोयल ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य है कि निसंतान दंपत्ति के परिवार को पूरा करने में मदद की जा सके। उन्होंने खटीमा बनबसा टनकपुर वासियो से इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर लाभ उठाने की अपील की है।
Tags :