Sat 19 Sep 2026

ब्रेकिंग

जारी, फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए फिंगर प्रिंट,

एनबीडब्ल्यू में वांछित गिरफ्तार

परिसर से हटाई जंगली घास

‘सेवा संकल्प अभियान’

में धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजा पर्व

सुचना

पूर्व सैनिक के घर चोरी में पुलिस की जांच तेज, संदिग्धों से पूछताछ  : जारी, फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए फिंगर प्रिंट,

Abid Hussain

Sat, Sep 19, 2026

■■ सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस; लाखों के जेवरात व नकदी चोरी का मामला

टनकपुर। सैलानीगोठ गांव में पूर्व सैनिक के घर खिड़की की ग्रिल तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी किए जाने के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें अलग-अलग बिंदुओं पर जांच में जुटी हैं और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

बताया गया कि 16 सितंबर की रात चोरों ने घर की खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब 20 तोला आभूषण तथा एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली थी। घटना के बाद पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया था।

कोतवाल चेतन रावत के अनुसार, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट जुटाए हैं। इनके आधार पर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर संदिग्ध गतिविधियों और आवाजाही की जानकारी जुटाई जा रही है।

मनीहारगोठ पुलिस चौकी इंचार्ज तेज कुमार ने बताया कि मामले में संदिग्धों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। पुलिस घटना से जुड़े प्रत्येक पहलू की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें