टनकपुर चंपावत : मनिहारगोठ में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का जुलूस
Abid Hussain
Wed, Aug 26, 2026
टनकपुर। ग्राम पंचायत मनिहारगोठ में बुधवार को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस निकालकर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद किया और आपसी भाईचारे, प्रेम, शांति एवं सौहार्द का संदेश दिया।
जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। नात-ए-पाक और धार्मिक नारों से क्षेत्र का माहौल खुशनुमा नजर आया। जुलूस के दौरान लोगों ने अनुशासन और आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व की खुशियां साझा कीं।
इस दौरान , मुफ्ती मजीदुर रहमान , कदीर हुसैन, मोहम्मद यामीन, मुजीबल रहमान , काशिफ रजा, इकरार गुलाम रसूल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। आयोजन में युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
आयोजकों ने कहा कि ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का संदेश मानवता, भाईचारे और शांति का है। सभी लोगों से आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ रहने की अपील की गई।
Tags :
जज्बा