Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

: मनिहार गोठ में बने रेल अंडरपास मे बरसाती पानी जमा होने से आवागमन में लोगों को हो रही परेशानी

टनकपुर/ टनकपुर में लाखों रुपए खर्च के बावजूद रेलवे के द्वारा  बनाया गया अंडरपास आमलोगों के लिए सरदर्द बन गया है। रेलवे ने अपना फायदा देखते हुए सभी जगहों से रेलवे फाटक हटाकर वहां अंडरपास (भीतरगामी पुल) का निर्माण कर दिया। जिसमें साफ तौर पर आमलोगों व राहगीरों का ख्याल नहीं रखते हुए इस प्रकार के अंडरपास का निर्माण कराया गया है।

प्राप्त समाचार के अनुसार ग्राम पंचायत मनिहार गोठ टनकपुर में रेलवे द्वारा बनाया गया भीतरगामी पुल लोगों के लिये सिर दर्द बन गया है। इसका मुख्य कारण इन पुलों में न सिर्फ बरसात में  पानी जमा होने से उधर से गुजरने वाले लोगों को भारी मशक्कत करना पड़ रहा है। जिससे इन पथों पर सड़क यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। भीतरगामी पुल के नीचे पानी जमा होने के बाद ग्रामीणों एवं राहगीरों को परेशानी हो रही है। इससे लोगों में आक्रोश पनपते जा रहा है।

■■■ जल निकासी शीघ्र नहीं होने पर किया जाएगा प्रदर्शन : 

स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे प्रशासन समय रहते पुल में जमे बारिश के पानी की निकासी के लिए जल्द कोई व्यवस्था नहीं करती है तो ग्रामीण रोषपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। इस भीतरगामी पुल का विरोध पहले भी लोग कर चुके हैं, मगर रेल प्रशासन के द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिए जाने से ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ते जा रहा है। हालांकि, मानवीय दृष्टिकोण से भी देखा जाए तो ऐसे भीतरगामी पुल के कारण रेल प्रशासन भले ही समपार फाटक की जगह अंडरपास बनाकर गार्ड को हटाकर विभाग को फायदा पहुंचाया।

■■■ अंडरपास को शुरुआती छोर पर ढकने से भी हो रहा जलजमाव

यहां बताना होगा कि लोगों की मांग पर टनकपुर में भीतर गामी पुल के पास रेलवे ने कुछ सुधारात्मक कार्य करने की कोशिश की और अंडरपास को नए तरीके से ढंकते हुए उसमें पानी जमा न हो उसके लिए कुछ उपाय भी किए लेकिन रेलवे द्वारा किए गए सारे उपाय धरे के धरे रह गए हैं और उसमें पानी फिर भर गया। पानी जमा हो जाने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इस संबंध में स्थानीय लोगों ने डीआरएम रेखा यादव को ज्ञापन भेज कर जल्द से जल्द समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

Tags :

जरूरी खबरें