Tue 27 Oct 2026

ब्रेकिंग

घी-मिठाई और नमकीन के तीन सैंपल लिए

29 अक्टूबर को लगेगी वैन

तीसरे दिन भी धरना जारी

आज सुबह 8:30 बजे बनबसा शारदा घाट पर होगा अंतिम संस्कार

वसूला ₹7,500 जुर्माना

सुचना

ग्राम चंदनी के गिरीश चंद का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर, : आज सुबह 8:30 बजे बनबसा शारदा घाट पर होगा अंतिम संस्कार

Abid Hussain

Mon, Oct 26, 2026

बनबसा, चंपावत। ग्राम चंदनी निवासी गिरीश चंद (63) पुत्र स्वर्गीय मेजर रामी चंद का रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को बरेली स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से ग्राम चंदनी सहित बनबसा और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

गौरव सेनानी कल्याण समिति एवं पूर्व सैनिक संगठन, बनबसा-टनकपुर के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद ने बताया कि गिरीश चंद का अंतिम संस्कार आज सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को प्रातः 8:30 बजे बनबसा स्थित शारदा घाट पर किया जाएगा।

उनके निधन पर क्षेत्रवासियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

Tags :

शोक समाचार

जरूरी खबरें