Sat 14 Feb 2026

ब्रेकिंग

तस्वीरें – सूचना देने वालों से सहयोग की अपील

15 सूत्रीय मांगों पर बनी सहमति

आदेशानुसार, सहायक श्रम आयुक्त (ALC), पिथौरागढ़

तलाश जारी, पुलिस ने जारी की अपील

छात्रों का वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण

सुचना

रिश्वतखोरी पर करारा प्रहार: खंड शिक्षा अधिकारी व सहायक अध्यापक 5 हजार : रिश्वत लेते हुए धरे गए

Abid Hussain

Mon, Dec 22, 2025

भ्रष्टाचार निवारण संगठन की बड़ी ट्रैप कार्रवाई, मिठाई की दुकान के पास रंगे हाथ गिरफ्तारी

शाहजहांपुर।

सरकारी तंत्र में फैले भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति को अमल में लाते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) बरेली मंडल ने सोमवार को धमाकेदार कार्रवाई की। खंड शिक्षा अधिकारी कलान सतीश कुमार मिश्रा और उनके कार्यालय में तैनात सहायक अध्यापक सुशील कुमार सिंह को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया गया।

यह शर्मनाक सौदा राजकीय इंटर कॉलेज, कस्बा कलान के सामने सड़क पर स्थित मिठाई की दुकान के पास दोपहर 2:13 बजे चल रहा था, तभी प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में ट्रैप टीम ने दोनों आरोपियों को घेरकर पकड़ लिया।

मामला डब्लू कुमार (निवासी मोहल्ला पठान पाड़ा, थाना राया, जिला मथुरा), जो वर्तमान में प्रधान अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय देवहड़ा (विकास खंड कलान) हैं, की शिकायत पर सामने आया। शिकायतकर्ता के अनुसार ड्यूटी से अनुपस्थिति अवधि के निस्तारण के एवज में दोनों आरोपी खुलेआम रिश्वत मांग रहे थे। शिकायत मिलते ही संगठन ने बिना देर किए नियमानुसार जाल बिछाया और रिश्वत लेते वक्त काले हाथों को बेनकाब कर दिया।

ट्रैप के बाद वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए थाना कटरा, जिला शाहजहांपुर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

यह कार्रवाई न सिर्फ भ्रष्ट अधिकारियों के लिए कड़ा संदेश है, बल्कि ईमानदार कर्मचारियों के लिए हौसला बढ़ाने वाली मिसाल भी। अब देखना होगा कि जांच में और कितने काले कारनामे उजागर होते हैं।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें