Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: बिचई में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

admin

Tue, Mar 14, 2023
टनकपुर। टनकपुर-बनबसा हाईवे किनारे एक बुजुर्ग महिला का शव मिला है। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया है।
महिला के परिजनों और स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह नेबताया कि मंगलवार सुबह टनकपुर-बनबसा हाईवे के पास बिचई निवासी 85 वर्षीय भागीरथी देवी पत्नी स्व. गोपीचंद का शव पड़ा मिला। बताया कि महिला के नाक, कान और गले के जेवर गायब हुए हैं। जांच के लिए एसएसबी का डॉग स्क्वायड भी बुलाया गया है। उधर, जैसे ही गांव के लोगों को बुजुर्ग महिला का शव मिलने की सूचना मिली, तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला घर में अकेली रहती थीं। उन्हें पति की सेना की पेंशन मिलती थी। उनका बेटा मोहन चंद कालागढ़ में रहते हैं।

Tags :

जरूरी खबरें