Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: टनकपुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी हाजी मोहम्मद उस्मान के पुत्र आदिल सिद्दीकी हुए देहरादून में सम्मानित

admin

Thu, Oct 19, 2023

टनकपुर/ देहरादून में आयोजित इन्वेंटरी मैनेजमेंट सिस्टम की  कार्यशाला में टनकपुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी हाजी मोहम्मद उस्मान सिद्दीकी के पुत्र आदिल सिद्दीकी सम्मानित हुए हैं। उन्हें यह सम्मान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने दिया है। राज भवन देहरादून में सम्मानित हुए आदिल सिद्दीकी ने बताया कि इन्वेंटरी मैनेजमेंट सिस्टम से राजभवन दून और नैनीताल में चीजों के लिए क्यू आर कोड तैयार किया गया है।

इसे स्कैन करने पर उस समान या इन्वेंटरी की पूरी जानकारी आ जाएगी। इसमें ग्रह अधिष्ठान अवार्ड आईटी क्षेत्र लाइब्रेरी पीडबलयूडी, विद्युत एवं सिविल में उपलब्ध इन्वेंटरी को शामिल किया गया है। इससे उसे समान के ले जाने से लेकर निष्प्रयोजय होने तक की जानकारी उपलब्ध होगी। आयोजित कार्यशाला में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्) ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से देश और दुनिया में गति शक्ति और प्रगति देखने को मिल रही है यह एक ऐसी शक्तिशाली तंत्र है जिसने जीवन के हर पहलू को छुआ है इसके माध्यम से दैनिक दिनचर्या से लेकर शिक्षा स्वास्थ्य पोषण एवं परिवहन जैसे क्षेत्र में क्रांति आई है जनपद चंपावत के टनकपुर से आदिल सिद्दीकी के सम्मानित होने पर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष शाहिद हुसैन, पूर्व पालिका अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, हेमेश खर्कवाल ,अनिल चौधरी, वैभव अग्रवाल, मोहम्मद इरफान, फैसल सिद्दीकी, राकेश अग्रवाल आदि ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Tags :

जरूरी खबरें