: नारी सेवा संस्था द्वारा कराई गई भाषण प्रतियोगिता में चित्रांशी ने पाया पहला स्थान
admin
Tue, Sep 5, 2023
टनकपुर/ नारी सेवा संस्था के सौजन्य से शिक्षक दिवस तथा कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभा किया।
मंगलवार को शिक्षक दिवस के मौके पर संस्था की ओर से भाषण और सांस्कृत कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें नगर क्षेत्र में संचालित विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। भाषण प्रतियोगिता में चित्रांशी ओली प्रथम और दीप्ति जोशी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। संस्था की ओर से सभी बच्चों को पुरस्कार दिए गए। साथ ही शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शम्मी कोहली ने किया। तथा संरक्षिका निधि गुप्ता के द्वारा कार्यभार में विशेष सहयोग दिया गया। उक्त कार्यक्रम संस्था की सभी बहनों के सहयोग से संपन्न हुआ।

Tags :