: लायंस क्लब द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता में सेंट फ्रांसिस स्कूल की बालिकाओं ने बाजी मारी
admin
Mon, Sep 4, 2023
टनकपुर / लायंस क्लब टनकपुर की ओर से शिक्षक दिवस के उपलक्ष पर समारोह का आयोजन सोमवार को मिलन वाटिका में किया गया। क्लब की ओर से आयोजित कराई गई भाषण प्रतियोगिता मे क्षेत्र के 11 विद्यालयों के 44 विद्यार्थियों ने प्रतिभा किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी आकाश जोशी रहे।

क्लब अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता का शीर्षक आधुनिक शिक्षा में तकनीकी की भूमिका था जिसमें सभी बच्चों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में सेंट फ्रांसिस स्कूल की छात्राओ ने बाजी मारी, जिसमें यशस्वी पांडे ने प्रथम माही ने द्वितीय तथा यश्वनी पांडे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लायंस क्लब परिवार ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में वरिष्ठ व्यवसायी भगवत शरण, कृष्ण अवतार अग्रवाल, प्रेमी एवं हेमलता राय शामिल थी ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम आकाश जोशी ने अपने संबोधन में प्रतिभागियों को सदैव शिक्षकों के साथ जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। और कहा कि ज्यादा देशों में अलग-अलग तरीके से शिक्षक दिवस को मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हर किसी के जीवन में शिक्षक की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। छात्र के जीवन पर उनके शिक्षक का बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है इसके साथी शिक्षक देश के भविष्य छात्रों के साथ-साथ राष्ट्र के निर्माण का मार्ग भी तैयार करते हैं राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के योगदान को स्वीकार करने और उनका सम्मान देने के लिए शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

कार्यक्रम में अध्यक्ष लायन अंकित अग्रवाल, सचिव लायन रचित मेहरोत्रा कार्यक्रम संयोजक लायन दीपक जैन, लायन पुनीत शारदा , लायन अनुराग अग्रवाल ,लायन विनय अग्रवाल, लायन नरेश अग्रवाल लायन दीपक छतवाल ,लायन अभिषेक गुप्ता, लायन गौरव अग्रवाल, लायन अर्पित शर्मा शामिल रहे
Tags :