Wed 29 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

: सैलानीगोठ के श्री कालेशन देवता मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की धूम, समिति द्वारा उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया सम्मानित, देखें खबर

admin

Thu, Sep 7, 2023

टनकपुर/ कृष्ण जन्माष्टमी की उपलक्ष्य में श्री कालेशन देवता मंदिर सैलानीगोठ में  जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति ने नन्हे मुन्ने और 10 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें 14 से18 वर्ष के बच्चों ने प्रतिभाग किया बच्चों के लिए  ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन गीता राय के द्वारा किया गया।

तथा छोटे बच्चों के लिए ऑफलाइन परीक्षा का आयोजित की गई। छोटे बच्चों ने राधा और कृष्ण की बाल छवि प्रतियोगिता में भाग लिया व भजन प्रतियोगिता व् ड्रामा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया 11.59 पर श्री कृष्ण भगवान की बाल रूप की झांकी निकाली गई जिसमे सभी भक्तजनों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ।

सभी जजों के परिणाम आने के बाद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों तथा मंदिर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुरोहितो, स्थानीय लोगों सहित  महिलाओं को सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम के अंत में मंदिर में प्रसाद वितरण हुआ । इस मौके पर संरक्षक  धर्मानंद राय , उमाकांत राय, कैलाश राय, भुवन चंद्र राय, दीपक चंद्र राय ,अनिल भट्ट, दीपक चंद्र (राय स्टूडियो) गुरु पांडे , चंचल देवी,  कमला देवी,  गीता राय,  रेखा जोशी, सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें