: टनकपुर बनबसा में स्वास्थ्य विभाग टीम की छापमार कार्रवाई से क्लीनिक संचालकों में मचा हड़कंप, 8 संचालकों को नोटिस तो एक किया सील
admin
Thu, Sep 7, 2023
टनकपुर/ क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के औचक निरीक्षण से झोलाछाप क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मच गया। क्षेत्र में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम की सूचना लीक होने पर कोई क्लिनिक संचालक बंद करके रफू चक्कर हुआ तो कोई स्वास्थ्य विभाग की टीम की गिरफत में आ गया। आपको बता दें स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम ने टनकपुर और बनबसा क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरो के खिलाफ छापा मार कार्रवाई की है स्वास्थ्य विभाग की टीम को चेकिंग के दौरान लापरवाही मिलने पर 6 क्लीनिक संचालकों को नोटिस जारी करने के अलावा एक क्लीनिक को सील किया गया है क्लीनिक संचालको को नोटिस जारी करने के बाद हिदायत दी गई है कि यदि वे तय समय के अंदर दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

उप जिलाधिकारी आकाश जोशी ने बताया कि प्रतिबंधित नशीली दावों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी नवनीत पांडे के निर्देश पर, एसीएमओ डॉक्टर कुलदीप यादव ,पुलिस क्षेत्राधिकारी अविनाश वर्मा की अगुवाई में टीम ने टनकपुर बनबसा के क्लीनिक पर छापा मार कार्रवाई की है।

उन्होंने बताया कि टनकपुर में शास्त्री चौक के निकट शाही क्लिनिक के संचालक यूनानी डिग्री की आड़ में एलोपैथिक से इलाज कर रहे डॉक्टर मोहम्मद हुसैन, सरकार होम्योपैथिक क्लिनिक के स्वामी डॉक्टर आनंद सरकार, आयुर्वेदिक कोमल क्लीनिक के स्वामी दिनेश कुमार, अवैध रूप से क्लिनिक संचालन पर स्वामी पवित्र साना और दो अन्य क्लिनिक संचालक को नोटिस जारी किया गया है रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थित उमा क्लीनिक में गर्भपात की दवाई मिलने पर क्लिनिक को सील किया गया। उधर बनबसा में टीम ने समीर अहमद को बगैर दंत चिकित्सक की क्लीनिक चलाने और विश्वास मेडिकल स्टोर में मरीजों का इलाज करने पर नोटिस जारी किया है

Tags :