Tue 24 Nov 2026

ब्रेकिंग

युवाओं ने लगाई दौड़

रंगारंग कार्यक्रमों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

धामी ने एक साथ 54 योजनाओं का खोला पिटारा,

मुख्यमंत्री का फोटो, श्रमिकों में राहत किट को लेकर दिखा उत्साह

निरीक्षक चेतन रावत का ऊधमसिंह नगर तबादला

सुचना

: राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सैलानीगोठ मे अज्ञात चोरो ने चोरी की घटना को दिया अंजाम, अज्ञात चोर एलमुनियम का दरवाजा, टोंटी, और रेलिंग पाइप चोरी कर ले गए

admin

Wed, Aug 2, 2023

टनकपुर/ राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सैलानी गोठ  में चोरी का मामला प्रकाश में आया है विद्यालय की प्रधानाचार्य आशा आर्य ने पुलिस को  शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार विद्यालय की प्रधानाचार्य आशा आर्य ने बताया कि बुधवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने शौचालय में लगा हुआ एलमुनियम का दरवाजा, स्टील की टोटी, एवं रैंप  में लगे हुए लोहे के पाइप को चुरा ले गए हैं इसके अलावा अज्ञात चोरों ने एक कक्ष का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया है विद्यालय में हो रही इस तरह की घटना पर शिक्षकों और अभिभावकों में रोष है। विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस-प्रशासन से अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

 बुधवार सुबह स्कूल पहुंचने पर घटना का पता चला। विद्यालय के प्रधानाध्यापिका आशा आर्य ने मनिहार गोठ चौकी में शिकायती पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Tags :

विज्ञापन

जरूरी खबरें