Tue 24 Nov 2026

ब्रेकिंग

युवाओं ने लगाई दौड़

रंगारंग कार्यक्रमों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

धामी ने एक साथ 54 योजनाओं का खोला पिटारा,

मुख्यमंत्री का फोटो, श्रमिकों में राहत किट को लेकर दिखा उत्साह

निरीक्षक चेतन रावत का ऊधमसिंह नगर तबादला

सुचना

नेहरू जयंती पर राजकीय महाविद्यालय बनबसा में गूंजे विचारों के स्वर, : 150 विद्यार्थियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

Abid Hussain

Sat, Nov 14, 2026

चाचा नेहरू के विचारों पर विद्यार्थियों ने रखे तर्कपूर्ण पक्ष, वाद-विवाद प्रतियोगिता के जरिए लोकतंत्र और शिक्षा के महत्व पर हुई चर्चा

बनबसा (चम्पावत)। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय बनबसा में उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 150 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर नेहरू जी के विचारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और शिक्षा के महत्व पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का आयोजन अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. भूप नारायण दीक्षित के संयोजन में किया गया। इस दौरान 'चाचा नेहरू की याद' विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने नेहरू जी के विचारों, लोकतंत्र और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने तर्क प्रस्तुत किए।

महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार सक्सेना ने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में संवाद और तार्किकता का विकास बेहद आवश्यक है। वहीं डॉ. भूप नारायण दीक्षित ने कहा कि नेहरू जी के विचार युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और लोकतांत्रिक संस्कार विकसित करते हैं। उनका बालमन और शिक्षा के प्रति दृष्टिकोण आज भी प्रासंगिक है। युवाओं को नेहरू जी के आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि पंडित नेहरू बच्चों को प्यार से चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे।

इस अवसर पर डॉ. कमलेश शुक्ला ने कहा कि संस्कृति और सभ्यता के प्रति जागरूकता से ही राष्ट्र निर्माण संभव है। डॉ. हेम कुमार गहतोड़ी ने कहा कि हिंदी और भारतीय भाषाएं राष्ट्रीय एकता की संवाहक हैं तथा वाद-विवाद जैसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ती है।

प्रतियोगिता में महाविद्यालय की प्रथम सत्र की छात्राओं कोमल, शिवानी और रुचिका तथा छात्र सुमित, अनूप एवं मुकेश कुमार ने अपने विचार प्रस्तुत किए। वहीं  कमला चड्ड़ा ने कहा कि योग और अनुशासन से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। कार्यक्रम में  त्रिलोक चन्द्र कांडपाल,  विनोद कुमार चंद  नर सोनू सहित अन्य लोग मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Tags :

अच्छी पहल

विज्ञापन

जरूरी खबरें