Mon 24 Aug 2026

ब्रेकिंग

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच

ग्रामीणों ने जताया आभार

15 पुलिसकर्मी सम्मानित

स्थलीय निरीक्षण

सुचना

टनकपुर में गौवंश सुरक्षा हेतु ‘रेडियम बेल्ट’ अभियान शुरू रात के हादसो : पर लगेगा ब्रेक, नगर पालिका की पहल

Abid Hussain

Fri, Apr 24, 2026

टनकपुर, । नगर पालिका परिषद, टनकपुर द्वारा शहर में बेसहारा गौवंशों की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से ‘रेडियम बेल्ट’ अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान पशुपालन विभाग और परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचालित किया गया।

अभियान के तहत नगर पालिका कर्मचारियों ने शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और आवासीय क्षेत्रों में विचरण कर रहे गौवंशों के गले में रेडियम बेल्ट बांधे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य रात के समय होने वाली दुर्घटनाओं को कम करना है, क्योंकि अंधेरे में सड़क पर बैठे या घूमते पशु वाहन चालकों को दिखाई नहीं देते।

नगर पालिका प्रशासन के अनुसार, रेडियम बेल्ट पर वाहनों की हेडलाइट पड़ते ही वह दूर से चमकने लगेगा, जिससे चालक समय रहते सतर्क हो सकेंगे और दुर्घटनाओं से बचाव संभव होगा। इससे न केवल गौवंशों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि वाहन चालकों की जान-माल की सुरक्षा भी बढ़ेगी।

प्रशासन ने बताया कि यह कदम बेजुबान पशुओं की सुरक्षा और आम नागरिकों की सुरक्षित आवाजाही को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। इस अभियान में सहयोग के लिए पशुपालन विभाग और परिवहन विभाग का आभार व्यक्त किया गया है, वहीं पालिका कर्मचारियों के कार्य की भी सराहना की गई।

नगर पालिका परिषद ने नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे विशेषकर रात के समय सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, निर्धारित गति सीमा का पालन करें और सड़कों पर मौजूद पशुओं के प्रति संवेदनशीलता बरतें।

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें