Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

: बिजली संकट: सामाजिक संगठनों ने दिखाई सक्रियता, दिया ज्ञापन

admin

Thu, Jun 15, 2023

टनकपुर/ क्षेत्र में बिजली संकट कोई नयी समस्या नहीं है। यह हाल तब है हमारे जिले में ही बिजली पैदा हो रही हो, थोड़ी सी आंधी चली नहीं की  समझो 24 से 48 घंटे के लिए बत्ती गुल यह समस्या स्थानीय लोगों को अब रास नहीं आ रही है इस बीच कई चुनाव हुए और तमाम नेता चुनकर गये, लेकिन बिजली का रोना कम नहीं हुआ। लगभग हर चुनाव की हर जनसभा में हर प्रत्याशी ने लोगों को भरोसा दिया कि क्षेत्र की बिजली एवं मूलभूत समस्या का समाधान उनकी प्राथमिकता में होगा। आज तक इस प्राथमिकता पर कोई प्रभावी कदम उठता नहीं दिखायी दिया। इससे त्रस्त होकर अब नगर के सामाजिक संगठनों ने सक्रियता दिखायी है

गुरुवार को लायंस क्लब के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन टनकपुर सीएम कार्यालय में  दिया गया ज्ञापन में जनपद चंपावत के टनकपुर बनबसा क्षेत्र की चरमराई विद्युत व्यवस्था में सुधार करते हुए टनकपुर में 132kv का सब स्टेशन बनाए जाने की मांग की गई है। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में ज्ञापन देने के दौरान 

सचिव लायन रचित मेहरोत्रा,लायन अनुराग अग्रवाल,लायन वैभव अग्रवाल, लायन विनयअग्रवाल, लायन दीपक जैन, लायन गौरव अग्रवाल, लायन अरुण अग्रवाल, लायन अर्पित शर्मा उपस्थित थे

Tags :

जरूरी खबरें