Wed 29 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

सेना के 41 सदस्यीय दल का चंपावत में किया गया भावपूर्ण स्वागत : विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने दिखाई हरी झंडी।

Abid Hussain

Fri, Sep 12, 2025

इन्फेंट्री एवरेस्ट पर्वतारोहण अभियान 2026 की तैयारीयों के लिए जा रहे हैं सेना के 41 सदस्यीय दल का चंपावत में किया गया भावपूर्ण स्वागत।

विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने सीएम की ओर से शुभकामनाएं देते हुए उन्हें यहां से दिखाई हरी झंडी।

चंपावत। इन्फेंट्री एवरेस्ट मैसिव पर्वतारोहण अभियान 2026 की तैयारीयों को लेकर भारतीय सेना के 41 सदस्यीय दल को आज यहां से 7434 मीटर ऊंची नंदा देवी ईस्ट की पहाड़ी को फ़तह करने के लिए रवाना किया गया।सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल जे पी कुमार के नेतृत्व में जा रहे इस दल को नई दिल्ली में वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ पुष्पेंद्र सिंह द्वारा फ्लैग ऑफ किया गया था। इस दल के चंपावत पहुंचने पर उनका विधायक प्रतिनिधि एवं नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश तिवारी, सुनील पुनेठा, आनंद अधिकारी, आशीष जोशी, आदि तमाम लोगों ने उनका भावपूर्ण स्वागत किया। इस दल को लॉजिस्टिक एवं टेक्निकल सपोर्ट जनपद में पिछले 25 वर्षों से साहसिक खेलों को प्रोत्साहित कर रही संस्था रियल एक्सप्लोरर एंड एडवेंचर लवर्स सोसाइटी के अध्यक्ष आशीष जोशी के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस संस्था द्वारा इससे पूर्व माउंट त्रिशूल, दुर्गाकोट, माउंट मनोधी,आदि पर्वतारोहण अभियानों में भारतीय सेना के जवाजों का मार्गदर्शन किया जाता रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने सेना के इस अभियान दल का पुनः स्वागत करते हुए उन्हें मुख्यमंत्री की ओर से शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए आप लोगों के साथ मां पूर्णागिरि, गोल्जू देवता, गुरु गोरखनाथ, मां हिंगलादेवी, मानेश्वर धाम, मां बाराही धाम, गुरु नानक देव एवं स्वामी विवेकानंद जी की तपोभूमि के आशीर्वाद की छाया एवं इन दिव्य स्थलों की महक आपके साथ चल रही है, जो अभियान को बिना किसी बाधाओं के पूर्ण करने की शक्ति एवं सामर्थ देगी।

Tags :

जरूरी खबरें