Sun 22 Nov 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री का फोटो, श्रमिकों में राहत किट को लेकर दिखा उत्साह

निरीक्षक चेतन रावत का ऊधमसिंह नगर तबादला

करोड़ों की योजनाओं से बदलेगी तस्वीर

भैयाजी जोशी

10,400 रुपये के चालान, मचा हड़कंप

सुचना

धामी के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में जुटी धामी सेना, : बनबसा-टनकपुर में चलाया जनसंपर्क अभियान

Abid Hussain

Wed, Nov 18, 2026

विधानसभा चम्पावत में विकास कार्यों के पंपलेट बांटकर लोगों से किया संवाद, आगामी चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताने की अपील

टनकपुर। धामी सेना के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा उत्तराखंड कार्यसमिति सदस्य तरुण पंत के नेतृत्व में बुधवार को बनबसा और टनकपुर क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विधानसभा चम्पावत में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी देने वाले पंपलेट आम लोगों को वितरित किए गए।

अभियान के दौरान तरुण पंत ने विभिन्न स्थानों पर छोटी-छोटी बैठकें कर लोगों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में विकास के अनेक कार्य हुए हैं। इन उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना धामी सेना का उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि धामी सेना पूरे विधानसभा क्षेत्र में इस अभियान को निरंतर जारी रखेगी।

तरुण पंत ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में समर्थन जुटाते हुए लोगों से प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने और पुष्कर सिंह धामी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।

जनसंपर्क अभियान में नमन जोशी, चंद्रशेखर शर्मा, पंकज जोशी, बाला दत्त जोशी, पवननाथ, सुरेश कश्यप, बरखा कश्यप, मानसी कश्यप एवं हंसी जोशी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं, धामी सेना ने समाचार पत्रों के माध्यम से भी मुख्यमंत्री द्वारा चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान शुरू कर दिया है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

विज्ञापन

जरूरी खबरें