Wed 29 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

: मनिहार गोठ में पुत्र के यहां रहने आई पीलीभीत निवासी 60 वर्षीय वृद्ध महिला रहीसन बीते 1 सप्ताह से लापता, महिला के पुत्र ने कोतवाली में दर्ज कराई गुमशुदगी की सूचना

admin

Mon, Jul 31, 2023

टनकपुर / टनकपुर कोतवाली क्षेत्र से 60 वर्षीय महिला रहीसन  एक सप्ताह से   लापता है। इस संबंध में वृद्ध महिला रईसन के पुत्र ने टनकपुर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करवाई है लापता महिला के पुत्र शहीद अहमद पुत्र बशीर अहमद ने बताया कि उनका परिवार जनपद पीलीभीत के भिखारीपुर गांव उत्तर प्रदेश राज्य का रहने वाला है । अभी कुछ समय से टनकपुर के मनिहार गोठ मैं रह रहा है।

शहीद ने बताया कि उनका पूरा परिवार नेपाल के मटैना में कृषि कार्य करने का काम करता है बीती 25 जुलाई को उसकी मां यह कह कर गई की वह अपनी पुत्री फरजाना के घर पीलीभीत जा रही है। लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं पहुंची वृद्ध महिला के ना मिलने से परिजन खासे परेशान हो गए और सभी परिवार के लोग वृद्ध महिला की खोजबीन में लग गए लेकिन वृद्ध महिला का 1 सप्ताह बाद भी  कहीं  कोई पता नहीं चल सका । थक हार कर वृद्ध महिला के पुत्र सईद अहमद ने टनकपुर कोतवाली में गुमशुदगी की सूचना दर्ज करवाई है लापता महिला के पुत्र ने पुलिस अधिकारियों से जल्द से जल्द उनकी मां को ढूंढने की गुहार लगाई है

Tags :

जरूरी खबरें