Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

: हल्द्वानी में आरटीओ ने किया फर्जी तरीके से प्रदूषण सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़

admin

Sat, Sep 30, 2023

नैनीताल- हल्द्वानी आरटीओ प्रशासन द्वारा फर्जी तरीके से वाहनों का प्रदूषण सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। आरटीओ हल्द्वानी संदीप सैनी के निर्देश पर कार्यवाई करते हुए एआरटीओ हल्द्वानी विमल पांडे, एआरटीओ रामनगर संदीप वर्मा द्वारा गठित टीम द्वारा वाहनों के फर्जी प्रदूषण सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह को पकड़ा है। आरटीओ संदीप सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि लालकुआं क्षेत्र में यह जानकारी मिली थी कि वाहनों के प्रदूषण फर्जी तरीके से बनाए जा रहे हैं।

जिस पर आज गठित टीम द्वारा लालकुआं में बगैर वाहनों के फोटो के माध्यम से प्रदूषण सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह को पकड़ लिया गया है जिनके खिलाफ लालकुआं कोतवाली में एफआईआर दर्ज करने की तैयारी के साथ ही प्रदूषण केंद्र के लाइसेंस रद्द करने के लिए प्रबंधन आयुक्त देहरादून को रिपोर्ट भेजी जा रही है। साथ ही भविष्य में भी इस तरह  फर्जी तरीके से प्रदूषण सर्टिफिकेट बनाने वालो के खिलाफ की कार्रवाई करने की बात कही।

Tags :

जरूरी खबरें