: सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर पाया काबू, ग्रामीणों ने की भूरि-भूरि प्रशंसा
admin
Sun, May 19, 2024
खटीमा/ भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल सतर्क और सजग होकर निगहबानी में लगी हुई है। सीमा की निगहबानी के साथ भारत -नेपाल के मैत्री संबंध को और प्रगाढ़ करने के लिए यह सेतु का कार्य कर रही है। रविवार को एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि मेलाघाट स्थित एसएसबी की 57 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवानों के द्वारा ग्रामीण के घर में लगी आग पर अपना फर्ज निभाते हुए आग पर काबू पाया गया। जिसके चलते ग्रामीणों ने एस एस बी के जवानों की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।

प्राप्त समाचार के अनुसार जानकारी मिली है की भारत नेपाल सीमा पर स्थित गांव मेलाघाट मे रविवार की सुबह 9:15 के आसपास स्थानीय निवासी राजवंशी पुत्र शिवमंगल के घर के प्रांगण में बनी झोपड़ी के अंदर ईंधन के लिए एकत्रित की गई लकड़ी के ढेर में अचानक आग लग गई। आग लगने के उपरांत झोपड़ी के आसपास में रह रहे लोगों के में हड़कंप मच गया। इधर आग की खबर मिलते ही सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट मनोहर लाल के निर्देश पर सीमा बल के जवानों ने प्रभारी निरीक्षक योगेश यादव के नेतृत्व में अग्निशामक यंत्र लेकर आग पर काबू पाया गया। सशस्त्र सीमा बल के कर्मियों तथा ग्रामीणों के अथक प्रयासों से आग पर काबू पाया गया। कमांडेंट मनोहर लाल ने बताया कि झोपड़ी में लगी आग से किसी भी प्रकार की जनहानि या क्षति नहीं हुई है। केवल झोपड़ी के अंदर रखा समान लकड़ी आदि जलकर नष्ट हुई है। इधर ग्रामीणो ने सशस्त्र सीमा बल के जवानों के द्वारा दिए गए योगदान के लिए उनके कार्य की प्रशंसा की है।
Tags :