: मनिहारगोठ में खनन बाल माफिया टीम मस्त अधिकारी पस्त
Sun, Dec 24, 2023
टनकपुर/ ग्राम पंचायत मनिहारगोठ में रोजाना जमकर खुलेआम खनन चल रहा है। लेकिन संबंधित विभाग कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं।जिसके चलते खनन माफिया के हौंसले बुलन्द है।
जानकारी के अनुसार मनिहार गोठ पुलिस चौकी के सामने खुलेआम JCB मशीन और टिप्पर से खनन किया जा रहा है। ऐसे में आप सभी अंदाजा लगा सकते हैं कि मनिहारगोठ में अवैध खनन मे शामिल बच्चों की माफिया टीम कितना सक्रिय है।
गांव की महिलाओं ने बताया कि नदी से अवैध तरीके खनन सामग्री ढोई जा रही है। यहां पर दिनदहाड़े बाल माफिया टीम द्वारा खुलेआम मशीनों से अवैध सामग्री ढोई जा रही, लेकिन इस पर अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है।
इस बारे में जब वन विभाग के अधिकारी से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि तुरंत मौके पर टीम भेजी जाएगी और जेसीबी और टिप्पर पर कार्रवाई की जाएगी। खैर देखना यह होगा कि अधिकारियों द्वारा दिए गए बयान धरातल पर सही बैठते हैं या कर्मचारी मौके पर जाकर लीपा पोती का काम करते हैं। आपको बता दें रविवार को छुट्टी के दिन मनिहार गोठ ग्राम पंचायत में बच्चों के द्वारा छोटे-छोटे सुंदर तरीके से खुद के बने हुए वाहनों के माध्यम से खनन किया जा रहा था। इस बीच बच्चों ने कहा कि हमारी भी खबर बना दीजिए बस इसी को लेकर खबर बनाई गई है। इसका अवैध खनन से कोई ताल्लुक नहीं है
: 1 किलो 600 ग्राम चरस तस्करी में टनकपुर निवासी दो अभियुक्त गिरफ्तार
Sun, Dec 24, 2023
टनकपुर/ मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद चम्पावत में देवेन्द्र पींचा पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी चम्पावत/टनकपुर/ऑपरेशन के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम किये जाने हेतु अभियान चलाकर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त क्रम में दिनांक 23-12-.2023 को जनपद चम्पावत के थाना लोहाघाट क्षेत्रान्तर्गत एस0ओ0जी0/ए0 एन0टी0एफ0 टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए चैकिंग के दौरान बलाई जाने वाले रास्ते NH-125 पर अभि0 1-सलीम पुत्र जलील खा उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 5 नई बस्ती कोतवाली टनकपुर जनपद चम्पावत
2- जाकिर हुसैन पुत्र हकीमत तुल्ला उम्र 40 वर्ष निवासी लाल इमलीपड़ाव वार्ड नंबर 07 कोतवाली टनकपुर चम्पावत जनपद को चैकिंग हेतू रोका गया तो अभियुक्तगणो के कब्जे से 01 किलो 600 ग्राम चरस बरामद हुई नियामानुसार कार्यवाही करते हुए दोनो अभियुक्तो को NDPS Act में गिरफ्तार किया गया ! अभियुक्त के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए थाना लोहाघाट में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है ! अभियुक्तगण ने पुछताछ मे बताया कि वह टैक्सी ड्राइवरों की एब्जी में ड्राइवर का काम पार्वतीय श्रेत्रो में करते है ट्रेक्सी ड्राईवर का काम करते करते चरस तस्करो के सम्पर्क में आकर छोटी -छोटी मात्रा में चरस ले जाकर मैदानी इलाको में बेचकर मुनाफा कमाने लगें लालच बड़ने पर थोड़ी अधिक मात्रा में चरस का कारोबार करने लगें! आज भी चरस ले जा रहे थे की पकड़ गयें ! उक्त अभियुक्तगण काफी लम्बे समय से तस्करी में लिप्त हैं तस्करों के सम्पर्क की जांच की जा रही है!
अभियुक्तगण
1- सलीम पुत्र जलील खा उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 5 नई बस्ती कोतवाली टनकपुर जनपद चम्पावत
2- जाकिर हुसैन पुत्र हकीमत तुल्ला उम्र 40 वर्ष निवासी लाल इमलीपड़ाव वार्ड नंबर 07 कोतवाली टनकपुर चम्पावत
*बरामदगी*
1- अभि0 सलीम सें 850 ग्राम चरस
2- अभि0 जाकिर हुसैन सें 750 ग्राम चरस
पुलिस टीम-
01-उ0नि0 मनीष खत्री प्रभारी एस0ओ0जी0 चम्पावत
02- उ0 नि0 ललित पाण्डेय SOG/ANTF
03 - हे0 का0 महेन्द्र डगवाल SOG/ANTF
04- कानि0 नवल किशोर SOG/ANTF
05-कानि0 सूरज कुमार SOG /ANTF
06- का0 विनोद जोशी *सर्विलांस*
: टनकपुर की मुसब्बीहा सिद्दीकी के द्वारा ऐपण कला से बनाई गई नेम प्लेट से सीएम धामी हुए गदगद•••
Sat, Dec 23, 2023
टनकपुर/ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पुस्तक मेले के शुभारंभ के मौके पर टनकपुर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को केंद्रीय विद्यालय वन की कक्षा 11 की छात्रा ने स्वयं बनाई गई ऐपण नेम प्लेट भेंट की । जिसे देखकर सीएम गदगद हुए। मुख्यमंत्री ने छात्रा मुसब्बीहा द्वारा बनाई गई ऐपण कला को काफी सराहा,
आपको बता दें शुक्रवार को टनकपुर पुस्तक मेले में उद्घाटन के दौरान केंद्रीय विद्यालय वन की कक्षा 11 की छात्रा मुसब्बीहा सिद्दीकी पुत्री आरिफ सिद्दीकी ने ऐपण कला के माध्यम से बनाई गई नेम प्लेट सीएम धामी को भेंट की । जिसे देखकर मुख्यमंत्री गदगद हुए। छात्रा मुसब्बीहा के पिता सिद्दीकी आर्ट सर्विस के मालिक आरिफ सिद्दीकी पेंटिंग बनाने का कार्य करते हैं वहीं माँ शबनम जहां ग्रहणी है। ऐपण उत्तराखंड की एक स्थानीय चित्रकला शैली है।
जिसका उपयोग मुख्य रूप से उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में काफी अधिक किया जाता है इस चित्रकला के माध्यम से शादी विवाह, पूजा पाठ, एवं तीज त्यौहार, जैसे धार्मिक शुभ अवसरों पर विभिन्न प्रकार के ऐपण बनाए जाते हैं। चित्रकला शैली में विभिन्न रंगों का उपयोग किया जाता है ।