Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

: टनकपुर में धूमधाम से मनाया गया 78 वां स्वतंत्रता दिवस, स्मारक भी रोशनी से जगमग

admin

Fri, Aug 16, 2024

टनकपुर: स्वतंत्रता दिवस गुरुवार को जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल, कालेजों और समाजसेवी संस्थाओं ने तिरंगा यात्राये  निकाली। स्मारक भी रोशनी से जगमगा उठे। स्कूल, कॉलेजों में ध्वजारोहण के साथ साथ सांस्कृति एवं देश भक्ति कार्यक्रम हुए। सरकारी एवं गैर सरकारी भवनों पर भी ध्वजारोहण हुआ। होगा।

प्रभात फेरी निकाली गई। नगर के गांधी मैदान में एसडीएम आकाश जोशी, पालिका परिषद में अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी, नगर के प्राथमिक विद्यालय में लायंस क्लब के अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, राधे हरि राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रूप सिंह राजपूत, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में वार्डन प्रेमा ठाकुर,

राजकीय महाविद्यालय में डा. अनुपमा तिवारी, जीबी पंत वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष नवीन पतं के द्वारा ध्वजारोहण किया गया । इस मौके पर बसंत पुनेठा, संजय गर्ग, हंसा जोशी, सूरज भारद्वाज, भागीरथी पंत, पद्मिनी दयाल, किरण गहतोड़ी आदि मौजूद रहे।

■ प्राथमिक विद्यालय टनकपुर में लायंस क्लब परिवार ने किया शिक्षण सामग्री और मिष्ठान वितरण

 टनकपुर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लायंस क्लब टनकपुर द्वारा प्राथमिक विद्यालय वार्ड क्रमांक 1में मिष्ठान एवं शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया।  क्लब के अध्यक्ष लायन वैभव अग्रवाल  ने विद्यालय में उपस्थित  शिक्षकों तथा बच्चों को  स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हु उसके महत्व को समझाया।

उन्होंने विद्यालय के टॉप 3 बच्चों को पढ़ाई में अव्वल  और प्रतिदिन स्कूल आने बच्चों को स्कूल बैग देकर विशेष रूप से सम्मानित किया। इस अवसर पर क्लब के सचिव लायन रचित मेहरोत्रा, कोषाध्यक्ष लायन दीपक छतवाल, कार्यक्रम संयोजक लायन गौरव अग्रवाल, उपाध्यक्ष लायन अनुराग अग्रवाल, लायन‌ संजय अग्रवाल, लायन अंकित अग्रवाल, लायन दीपक जैन, लायन क्रान्ति मोहन सक्सेना, लायन अरूण अग्रवाल, लायन‌ अर्पित  शर्मा, लायन आलोक अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे। 

Tags :

जरूरी खबरें