Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

सुचना

: बनबसा पुलिस ने झपट्टा मारकर महिला का पर्स छीनने वाले दो आरोपियों को मय माल समेत 5 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से आरोपियों के मंसूबों पर फिरा पानी

admin

Thu, Feb 13, 2025

रिपोर्ट/ कुंदन सिंह बिष्ट बनबसा

बनबसा : झपट्टा मारकर महिला का पर्स छीनने वाले दो आरोपियों को बनबसा  पुलिस ने महज 5 घण्टों के अन्दर मय माल के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस के द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों के मंसूबों पर पानी फिर गया है। 

 जानकारी के अनुसार बुधवार को नेपाल निवासी विशाल बम पुत्र कृष्ण बम निवासी वार्ड नंबर एक थाना चाँदनी जिला कंचनपुर नेपाल 3 के द्वारा थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनकी माता का पर्स जिसमें 2000/-₹ भारतीय थे।  झपट्टा मारकर छीन कर ले जाने के संबंध मे तहरीर दी l जिसके आधार पर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-17/2025 धारा 304(2)BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया l जिसकी विवेचना अपर उप निरीक्षक लक्ष्मण चंद द्वारा की जा रही है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सीओ टनकपुर शिवराज सिंह राणा के दिशा निर्देशन में तथा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई । 

थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण एवं मुकदमा उपरोक्त के विवेचक एसआई  लक्ष्मण चन्द मय हमराही के अभियुक्तगणो की तलाश में थाना क्षेत्र में मामूर थे तो मीना बाजार तिराहे से एनएचपीसी को जाने वाले रास्ते पर वन विभाग बैरियर से कुछ आगे 2 व्यक्तियों को बिना नम्बर प्लेट मो0सा0 में सन्दिग्ध पाया। जिनको रोकने पर उनके द्वारा मोटरसाइकिल तेजी से जंगल की ओर भागने का प्रयास करने लगे तो पुलिस टीम द्वारा तत्परता से पीछा कर घेरकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया l भागने का कारण पूछने उनके द्वारा बताया गया कि गत बुधवार शाम उनके द्वारा महिला से झपट्टा मारकर महिला के पर्स चोरी करने की घटना की गयी है। जिस कारण हम आपको देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे। अभियुक्तगणो से घटना से सम्बन्धित माल मुकदमाती 1080 रूपये व पीड़िता का पर्स बरामद व अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया l थाना अध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना नाम सूरज चन्द रजवार उर्फ गोल्डन पुत्र मानी चन्द निवासी वार्ड नंबर 3 बंगाली कालोनी टनकपुर, उम्र 23 वर्ष,अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध भिन्न भिन्न थानों में भिन्न भिन्न धाराओं के अन्तर्गत आधा दर्जन मुकदमें पंजीकृत है। अब्दुल हस्मथ उर्फ अज्जू पुत्र अब्दुल हसन निवासी वार्ड नंबर 3 वर्मा लाइन टनकपुर, उम्र 29 वर्ष बताया पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिह जगवाण, एसआई लक्ष्मण चन्द  देऊपा, कांस्टेबल मदन सिह, ललित कुमार, रविन्द्र वर्मन शामिल थे।

Tags :

जरूरी खबरें