: अभियान: टनकपुर कोतवाली पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान 30 वाहनो के काटे चालान, नियमों की अनदेखी करने वालों में मचा हड़कंप
admin
Mon, Feb 24, 2025
■■ ग्राम पंचायत मनिहार गोठ मार्ग मे खनन मे लगे ट्रैक्टर भी चल रहे ओवर स्पीड ●●
■■ ग्रामीणो ने दुर्घटना का अंदेशा जताते हुए पुलिस से की कार्रवाई की मांग ●●
टनकपुर/ एसपी अजय गणपति के निर्देश पर कोतवाल प्रभारी सुरेंद्र सिंह कोरंगा के नेतृत्व में सोमवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस कर्मियों ने इस दौरान बगैर कागजात, व बिना हेलमेट के चल रहे 30 वाहनों के चालान काटकर जुर्माना भी वसूला। पुलिस की चेकिंग से बाइक सवारो में हड़कंप मच गया। कई बाइक चालक दूर से ही चेकिंग देखकर बाइक घूमा कर रफू चक्कर हो गए। पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा ने कहा कि नियमों की अनदेखी करना बहुत ही घातक हो सकता है।

बिना हेलमेट बाइक चलाना जानलेवा साबित हो सकता है। यातायात नियमों के पालन से ही सड़क दुर्घटना पर विराम लगना संभव है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से यातायात नियमों के पालन करने की भी अपील की है। इधर पुलिस की चेकिंग अभियान से बाइक व कार सवारो में अफरा तफरी मची रही। बाइक सवार रास्ता बदलकर गंतव्य तक पहुंचते रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान उप निरीक्षक राकेश सिंह कठैत, मनिहार गोठ चौकी इंचार्ज पूरन सिंह तोमर, हेडकांस्टेबल लाल बाबू, हितेंद्र वर्मा, नौशाद अहमद, परमजीत सिंह, शोभा शर्मा, प्रीति बोहरा, अनिल गुप्ता, आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Tags :