: राजनीति विज्ञान विभागीय परिषद के अंतर्गत समान नागरिक संहिता एवं मतदाता जागरूकता, निबंध प्रतियोगिता मे विशेष स्थान लाने वाले बच्चों को किया सम्मानित
admin
Fri, Feb 21, 2025■■ प्रतियोगिता में विशेष स्थान लाने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित
टनकपुर/ राजकीय महाविद्यालय टनकपुर के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा विभागीय परिषद के अंतर्गत समान नागरिक संहिता व मतदाता जागरूकता पर निबंध एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के आयोजन किए गए। जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम प्रभारी डाक्टर सुल्तान सिंह यादव ने बताया प्रतियोगिता के विजई प्रतिभागी बच्चों को आज सम्मानित किया गया।
आयोजित कार्यक्रम के तहत विशेष स्थान लाने वाले बच्चे अंजू सक्सेना, सनी कश्यप, रुमाईशा परवीन, अंजलि विश्वकर्मा, हरीश सिंह, निशा, सुषम को महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुपमा तिवारी के द्वारा प्रमाण -पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया | पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर विभाग प्रभारी डॉ. सुल्तान सिंह यादव, डॉ. ब्रह्मानंद, डॉ. पूनम, डॉ.किरन, डॉ.होशियार सिंह, डॉ. विमल, डॉ. सुषमा मक्कड़, तुषार अग्रवाल, प्रिया रावत, एवं अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे|
Tags :