Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

: पालिका प्रशासन की लापरवाही के चलते नेहरू पार्क बना बदहाल, कहीं घास उगी, कहीं झूले टूटे, तड़के सुबह ताला लगा होने से बुजुर्ग हो रहे परेशान

admin

Wed, Feb 12, 2025

■■ पालिका प्रशासन मौन तो सुनेगा कौन

टनकपुर / गांधी मैदान के समीप में बनाया गया  नेहरू पार्क बदहाल पड़ा है। यहां सुबह तड़के पार्क के मुख्य गेट पर ताला लगा रहता है,तो अंदर बड़ी-बड़ी घास उग आई है। यहां बच्चों के खेलने के लिए लगाए गए झूले टूटे पड़े है। बुजुर्गों और महिलाओं को बैठने के लिए लगाई गई सीमेंटेड टेबल एक दो  टूटी पड़ी है।  झूलों में नगर पालिका की लापरवाही से कुछ में जंग लग रहा है। इससे क्षेत्र के रहवासियों को मिलने वाली सुविधाओं से वे महरूम हैं।

इसके अलावा सबसे बड़ी परेशानी वाली बात यह है पार्क के मुख्य गेट पर सुबह लगभग 5:30 बजे ताला लगा रहता है जिससे यहां के रहवासियों के साथ ही , बुजुर्गों और महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिल रहा। बच्चों को खेलने के लिए झूला और फिसल पट्टी लगाई गई थी, जो कि अनदेखी के अभाव में जर्जर हालत मे है। नगरवासी कई बार अधिशासी अधिकारी से इस मामले में अवगत करा चुके हैं लेकिन अधिशासी अधिकारी अपने मातहतो को निर्देश तो देते हैं।

लेकिन कर्मचारी सुनने के बाद भी अनसुना कर  रहे हैं। पार्क में आने वाले बुजुर्गों ने बताया कि पिछले 3 महीने से वह कीचड़ की समस्या से भी परेशान थे। जिसमें शिकायत के बाद लीकेज की समस्या को बंद कर दिया गया लेकिन गड्ढे को अभी तक  बंद नहीं किया । जिसके चलते कभी भी अप्रिय दुर्घटना होने का अंदेशा बना हुआ है। इस मामले में अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने बताया कि जल संस्थान की ओर से बिछाई गई पेयजल लाइन से लीकेज होने के चलते कीचड़ होने की समस्या बनी हुई थी। इस संबंध में उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों से समस्या के निवारण की बात कही थी । इधर जल संस्थान के जेई टीडी कॉलोनी में बताया कि  पुरानी पेयजल लाइन का सामान आ गया है। जल्द ही पुरानी पेयजल लाइन को बदलने का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

Tags :

जरूरी खबरें