Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

: आयुष एवं वेलनेस में उत्कृष्टता केंद्र के रूप में राजकीय महाविद्यालय टनकपुर को मिली मान्यता 

admin

Fri, Feb 14, 2025

 ■■ प्राचार्य अनुपमा तिवारी और प्रोफेसर डॉक्टर सुनील कुमार कटियार को मिला सम्मान

टनकपुर/ राजकीय महाविद्यालय टनकपुर को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन आयुष एंड वैलनेस के रूप में मान्यता मिलने पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय की प्राचार्य अनुपमा तिवारी ने बताया कि उत्तराखंड सरकार के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा नित्यानंद स्वामी ऑडिटोरियम, दून विश्वविद्यालय, देहरादून में आयोजित दो दिवसीय मेगा स्टार्टअप समिट के दौरान राजकीय महाविद्यालय, टनकपुर, चंपावत को "सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन AYUSH एंड वेलनेस" के रूप में मान्यता एवं सम्मान प्रदान किया गया। यह आयोजन देवभूमि उद्यमिता योजना (DUY) के अंतर्गत हुआ, जिसे एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (EDII), अहमदाबाद द्वारा प्रायोजित किया गया।

 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के नोडल अधिकारी एवं DUY के चेयरपर्सन प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार कटियार ने कहा कि इस मान्यता के साथ संस्थान नवाचार, अनुसंधान एवं उद्यमिता विकास का केंद्र बनेगा। यह संस्थान उत्तराखंड में उद्यमशीलता की प्रतिभाओं को निखारने, उद्योग और शिक्षाविदों के बीच समन्वय स्थापित करने एवं नवाचार-आधारित आर्थिक विकास को गति देने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 यह उपलब्धि राजकीय महाविद्यालय, टनकपुर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और इससे उत्तराखंड में AYUSH एवं वेलनेस क्षेत्र में अनुसंधान एवं नवाचार को नया आयाम मिलेगा।

पुरस्कार समारोह के दौरान उच्च शिक्षा सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सुधांशु रंजन, सचिव श्री शैलेश बगौली, उच्च शिक्षा उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन, EDII अहमदाबाद के महानिदेशक डॉ. सुनील शुक्ला, कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डी. एस. रावत, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अंजू अग्रवाल, संयुक्त निदेशक डॉ. आनंद सिंह उनियाल, DUY उत्तराखंड के निदेशक डॉ. अमित कुमार द्विवेदी एवं IIM काशीपुर के डॉ. राम कुमार सहित कई गणमान्य उपस्थित हुए।  

Tags :

जरूरी खबरें