: पतंजलि योगपीठ की टनकपुर शाखा के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया, कार्यक्रम में कई महिलाओं का किया गया सम्मान
admin
Sun, Mar 9, 2025
टनकपुर/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पतंजलि योगपीठ की टनकपुर शाखा ने महिला दिवस बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया। शाखा की ओर से इस खास मौके पर कई महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

प्राप्त समाचार के अनुसार शनिवार को विष्णुपुरी कॉलोनी एवं कार्की फॉर्म चंदी नगर में आयोजित कार्यक्रम के तहत टनकपुर की जिला तहसील प्रभारी पुष्पा तिवारी, संगठन मंत्री नमिता जोशी, एवं महामंत्री कविता तिवारी ने पतंजलि योगपीठ की क्रियाकलापों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उनके द्वारा योग से होने वाले लाभ के बारे में भी संदेश दिया गया। आयोजित कार्यक्रम में कई बहनों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और स्वामी रामदेव के द्वारा सामाजिक जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाने की शपथ ली। कार्यक्रम में प्रमोद कुमारी, बबिता गड़कोटी, विमला नेगी, चंपा भट्ट, सुचिता सिंह, ऋतुराज सिंह, जानकी भट्ट, ममता पांडे, पुष्पा भट्ट, रीना रजवार, हेमा गोस्वामी, सुनीता भट्ट, चंचल बोहरा, रीता पांडे, रूबी जोशी, हीरा भट्ट, अनिता जोशी, सीमा गड़कोटी, रेखा गड़कोटी, प्रीति शर्मा सहित तमाम बहने कार्यक्रम में शामिल रहीं
Tags :