: देश के टॉप 3 सूची में शामिल बनबसा थाने के थानाध्यक्ष के रूप में सम्मानित होने वाले लक्ष्मण सिंह जगवाण को जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने दी भव्य विदाई
admin
Mon, Mar 3, 2025
■■ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर एसओजी इंचार्ज का संभालेंगे कार्यभार।
बनबसा/ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण अब सभांलेंगे एसओजी इंचार्ज का कार्यभार, इनके द्वारा बनबसा थानाध्यक्ष के रूप में दिए गए विशेष योगदान के लिए क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने एक निजी वेंकट हॉल में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया। थाना अध्यक्ष के विदाई समारोह के दौरान व्यापारी गण, जनप्रतिनिधि, तथा स्थानीय लोगों के अलावा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता तथा सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर थानाध्यक्ष जगवाण को स्थानीय जनता द्वारा भव्य विदाई दी गई। इस अवसर पर स्थानीय जनता ने जगवाण के कार्यकाल के दौरान नशा मुक्ति, अपराध नियंत्रण,सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य,जन जागरूकता कार्यक्रम हेतु उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की। एक पुलिस अधिकारी के रूप में उपनिरीक्षक जगवाण के व्यवहार की सभी ने सरहाना की ।कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि जिस तरह थानाध्यक्ष के रूप में लक्ष्मण सिंह जगवाण ने देश के टॉप थ्री थानों में बनबसा थाने का नाम रोशन कराया।उससे उन्होंने पूरे बनबसा क्षेत्र को गौरवान्वित होने का अवसर दिया। इस मौके पर सभी ने जिले के एसओजी इंचार्ज के रूप में नई पारी की एसआई जगवाण को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद, व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी,वरिष्ट बीजेपी नेता एवं व्यापारी शंकर लाल वर्मा,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राकेश चंद, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेम सिंह ज्याला, बीजेपी नेत्री रुचि धस्माना, वरिष्ट व्यवसाई ललित वर्मा,दीपक सक्सेना, मुनीर खान, शमशेर चंद, बलबीर प्रजापति, सहित स्थानीय ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधान,व्यापारी बंधु व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags :