Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

सुचना

: पूर्व प्रधानमंत्रीअटल बिहारी वाजपेई को भाजपा कार्यकर्ताओं समेत तमाम लोगों ने दी श्रद्धांजलि: छठी पुण्यतिथि पर टनकपुर में निकाली गई विशाल जन सौहार्द तिरंगा यात्रा

admin

Fri, Aug 16, 2024

🎆🎆 आबिद सिद्दीकी🎗🎗 टनकपुर

टनकपुर - देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज छठी पुण्यतिथि है। अटल बिहारी का निधन 16 अगस्त 2018 को 93 साल की उम्र में हो गया था। आज उनकी पुण्यतिथि के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं समेत सैंकड़ों लोगो ने  उन्हें श्रद्धांजलि दी।।

आपको बता दें भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की याद में देशभर में कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इधर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा टनकपुर मे भाजपा कार्यकर्त्ताओं द्वारा भाजपा मंडल महामंत्री एवं शिवम् फाउंडेशन प्रबंधक शशांक गोयल के नेतृत्व में एक विशाल तिरंगा जन सौहार्द यात्रा का आयोजन किया गया।

जिसमें तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ो लोगों ने शिरकत की, यह यात्रा शारदा घाट से होकर पिथौरागढ़ चुंगी, पीलीभीत चुंगी, राजाराम चौराहा से होते हुए रामलीला गाँधी मैदान पहुंची जहाँ यात्रा का समापन किया गया।  भाजपा कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी 

भाजपा मंडल महामंत्री शशांक गोयल नें बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में सभी की सहभागिता से आज एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।  जिसमें लोगों ने सैकड़ो की संख्या में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। और इस यात्रा को सफल बनाया कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों द्वारा स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई जिसके लिए सभी आभार व्यक्त करता हूँ 

इस दौरान अमजद हुसैन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल,  सौरभ  गुप्ता भाजपा मीडिया प्रभारी,हरीश भट्ट,मान बहादुर पाल, बब्बू सरदार, ओम प्रकाश सक्सेना, रिजवान,राजेंद्र कुमार, केशव भंडारी, सूरज सिंह बोहरा, हर्षित शर्मा, मनीष बिष्ट, गिरीश गहतोड़ी, नितिन मंगला, राजेंद्र सिंह पूर्व छात्र संगठन अध्यक्ष, गिरीश खर्कवाल,नसीब हुसैन उपाध्यक्ष शक्तिमान यूनियन,फखरुद्दीन अली, ओम प्रकाश, राजेंद्र कुमार, जसवंत सिंह, केशव भंडारी, हर्षित शर्मा, मनीष बिष्ट, गिरीश गहतोड़ी, नितिन मंगला, गिरीश खर्कवाल, विशाल सिंह,  किरण गहतोडी, कमल पंत, सूरज प्रहरी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

Tags :

जरूरी खबरें