Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

: टनकपुर: राजकीय महाविद्यालय में हुआ पीटीए का गठन आबिद हुसैन सिद्दीकी बने अध्यक्ष

admin

Wed, Feb 12, 2025

टनकपुर/ महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास में अभिभावक-अध्यापक संघ (पी.टी.ए.) का महत्वपूर्ण योगदान होता है. इसीलिए प्रत्येक वर्ष महाविद्यालय की पी. टी. ए. का गठन प्रजातन्त्रात्मक रूप से किया जाता है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजकीय महाविद्यालय, टनकपुर में सत्र 2024 – 2025 के लिए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर अनुपमा तिवारी की अध्यक्षता में पी. टी. ए. कार्यकारिणी का गठन महाविद्यालय परिसर में किया गया। ये चुनाव सर्व सम्मति से संपन्न हुए। वर्ष 2024 – 2025 के लिए अध्यक्ष के रूप में आबिद हुसैन सिद्दीकी को चुना गया।

आबिद हुसैन सिद्दीकी पीटीए अध्यक्ष

अध्यक्ष आबिद हुसैन सिद्दीकी

आबिद हुसैन सिद्दीकी अध्यक्ष

इसी प्रकार उपाध्यक्ष के लिए श्रीमती सुनीता देवी, सचिव के लिए कर्मवीर सिंह, वरिष्ठ अध्यापक डॉक्टर अब्दुल शाहिद खान, कार्यकारी सदस्य के रूप में पूर्व छात्र नीरज सिंह बिष्ट का चयन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षक अभिभावक संघ प्रभारी डॉक्टर सुनील कुमार कटियार के द्वारा बैठक में उपस्थित अभिभावकों के स्वागत से किया गया ।

तत्पश्चात अभिभावक संघ के उद्देश्यों के विषय में संक्षिप्त प्रस्तुति दी गई। प्रोफेसर डॉक्टर एस के कटियार के द्वारा महाविद्यालय की उपलब्धियों के संदर्भ में जैसे खेल सांस्कृतिक गतिविधियों विशेष कार्यक्रम और प्रोजेक्ट की जानकारी, तथा छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति उपस्थिति और अनुशासन पर चर्चा, अभिभावकों से छात्रों की कठिनाई और आवश्यकता के बारे में सुझाव समाधान हेतु कदम उठाने की योजना, संस्थान के विकास में अभिभावकों की भूमिकाओं की अपेक्षाओं और सुझावों का आदान-प्रदान, छात्रवृत्ति उद्यमिता कार्यक्रम जैसे देवभूमि उद्यमिता योजना और करियर काउंसलिंग पर चर्चा, नई शैक्षणिक और सहायक सुविधाओं की जानकारी छात्रों के लिए, नैतिकता के लिए गाइडेंस और मानसिक स्वास्थ्य पर मार्गदर्शन इत्यादि विषय पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में महाविद्यालय की ओर से डॉ डॉ सुमन कुमारी डॉक्टर पंकज उपरेती डॉक्टर ब्रह्मानंद डॉक्टर विमल जोशी डॉक्टर रोहित शर्मा डॉक्टर विजय डाला कोठी श्री रजत शाही पुनीत जोशी आदि मौजूद रहे। अपने संबोधन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनुपम तिवारी ने नयी कार्यकारिणी को शुभकामनायें दी। तथा विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में महाविद्यालय के विकास कि नयी कहानी लिखी जाएगी।

Tags :

जरूरी खबरें