: जिला पत्रकार संगठन ने फर्ज निभाते हुए किया नेक काम, दिवंगत पत्रकार जगदीश तिवारी के परिजनों को आर्थिक सहायता की मुख्यमंत्री से करी मांग, भेजा ज्ञापन
admin
Tue, Mar 4, 2025
टनकपुर। चंपावत जिला पत्रकार संगठन ने अपना फर्ज अदा करते हुए बडा ही नेक काम किया है। जिसके लिए जनपद के समस्त पत्रकारों सहित सामाजिक लोगो ने संगठन के अध्यक्ष चन्द्र बल्लभ ओली का आभार व्यक्त किया। बताते चले पूर्णागिरि क्षेत्र के अमर उजाला के पत्रकार जगदीश चंद्र तिवारी का बीती 19 फरवरी को निधन हो गया था। इनके आकस्मिक निधन से उनके परिजनों के ऊपर आई विपत्ति को साझा करने की चंपावत जिला पत्रकार संगठन ने पहल की है। चंपावत जिला पत्रकार संगठन के अध्यक्ष चन्द्र बल्लभ ओली के नेतृत्व में पत्रकारों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम संबोधित ज्ञापन कैंप कार्यालय के माध्यम से भेजा है । जिसमें दिवंगत पत्रकार के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की गई है । पत्रकारों का कहना था कि मुख्यमंत्री धामी का सदा से ही पत्रकारों के साथ पारिवारिक एवं आत्मीय रिश्ता रहा है तथा वह हमेशा उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहते आये हैं । युवा पत्रकार स्व: तिवारी के परिवार में हुए आघात को कम करने के लिए भी धामी शोकाकुल परिवार के साथ रहेंगे ऐसा उन्हें विश्वास है। पत्रकार संगठन के अध्यक्ष ओली के साथ ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ पत्रकार सतीश जोशी, चंद्रशेखर जोशी, दिनेश भट्ट , सुरेश गडकोटी , सूरी पंत आदि पत्रकार शामिल रहे ।
Tags :