: नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत SSB ने सीमावर्ती ग्राम पंचायत मनिहार गोठ में बैडमिंटन और वॉलीबॉल प्रतियोगिता का कराया आयोजन
admin
Mon, Feb 24, 2025
टनकपुर/ सशस्त्र सीमा बल सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के विकास एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में, भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशन में ग्राम मनिहारगोठ के स्थानीय युवाओं एवं युवतियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत वॉलीबॉल व बैडमिंटन कोर्ट्स का निर्माण किया गया।

प्राप्त समाचार के अनुसार सशस्त्र सीमा बल के 57 वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट मनोज कुमार के दिशा निर्देशन में सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जा रही है। नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत यह पहल न केवल युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करेगी, बल्कि उनके कौशल को निखारने और शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देने में भी सहायक सिद्ध होगी। इस कार्यक्रम के तहत बैडमिंटन एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही साथ खेल सामग्री का भी वितरण किया गया, जिससे क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवा अपने हुनर को निखारकर भविष्य में नई ऊंचाइयों को छू सकें।

57 वाहिनी का यह प्रयास सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं के लिए एक नई ऊर्जा और संभावनाओं का द्वार खोलेगा। यह पहल न केवल खेलों को बढ़ावा देगी, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मनिर्भरता की भावना को भी सशक्त करेगी।
जैसा की 57 वाहिनी एसएसबी, पिछले वर्ष के भांति वर्तमान वर्ष मे भी सीमांत क्षेत्र के नागरिकों के उत्थान हेतु अनेक लाभकारी कार्यक्रम चला रही है जैसे पूर्व मे ग्राम मेलाघाट मे सोलर पैनल सेटअप का प्रशिक्षण, समवाय नारायण नगर मे नशा मुक्त अभियान, ग्राम नई बस्ती मे मशरूम के बैग का वितरण एवं जीबी पंत नगर के मशरूम वैज्ञानिको के द्वारा प्रशिक्षण, ग्राम नगरा मे महिलाओ हेतु ब्युटिशीयन का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया है ।
इसके अलावा क्षेत्र के जनता हेतु एसएसबी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जल शक्ति अभियान के तहत जल अनमोल है का नारा देती है एवं जल संचय करने हेतु प्रेरित करती है, दैनिक जीवन मे स्वछता अपनाने हेतु स्वच्छ भारत अभियान, योग्य महिलाओ को बल मे भर्ती होने हेतु जानकारी तथा भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न लाभकारी योजनाओ की जानकारी प्रदान करती है।
इस मौके पर ग्राम पंचायत मनिहार गोठ के प्रशासक (प्रधान) आयशा खातून, मोहमद जमीर, समाजसेवी, फकरुदीन अली, जावेद हुसैन, उपाध्यक्ष युवा मंगल दल, मनिहारगोठ, तस्लीम हुसैन, कादिर हुसैन, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष, महाविद्यालय, टनकपुर आदि मौजूद रहे ।
वही SSB के तरफ से निरीक्षक सुशील कुमार, उप निरीक्षक कोमल सिंह, सहायक उप निरीक्षक राजू कुमार सिंह, जितेन गोहाई, मुख्य संजय शाह आरक्षी नवीन शंकर टम्टा, सोमेश्वर दयाल आदि मौजूद रहे।
Tags :