Sun 15 Mar 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

लाख से अधिक का सेटलमेंट

उपभोक्ताओं ने ली राहत की सांस

लापता, पुलिस ने जारी की अपील

अभियान, अपात्रो पर होगी कार्रवाई

सुचना

: इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग से नाराज सभासदो ने हंगामा काट रुकवाया निर्माण कार्य

admin

Sun, Mar 24, 2024

■ जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की करी मांग

रिपोर्ट /आबिद सिद्दीकी
जनपद मुरादाबाद

मुरादाबाद/ कांठ नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 में विकास कार्यों में धन की बंदरबांट का खेल शुरू हो गया है। इंटरलॉकिंग में घटिया सामान के प्रयोग का आरोप लगाते हुए नगर पंचायत के समस्त सभासदो ने हंगामा काटा तो ठेकेदार ने काम रोक दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। नगर पंचायत के समस्त सभासदों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।

मिली जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत कांठ के वार्ड नंबर 13 में इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य विगत कई दिनों से कराया जा रहा था। कार्य अभी खत्म नही हुआ था कि सड़क में लगाई जा रही इंटरलॉकिंग टाइल्स मानक के अनुरूप हो रहे कार्यों को देख स्थानीय लोग भड़क गए।
स्थानीय लोगों ने विकास कार्यों में लगाई जा रही घटिया सामग्री की सूचना नगर पंचायत के सभासदों को दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे नगर पंचायत के सभी सभासद मामले को देखकर भड़क गए। और निर्माणाधीन रास्ते पर एकत्र होकर काम रूकवा दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया। सभासदों ने घटिया सामग्री से बनी सड़क पर आपत्ति जताते हुए जांच व कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में नगर पंचायत के सभासद मनोज चौहान ,वसीम अहमद ,शीशपाल सैनी ,नसीम अहमद, चमन सिंह ,शकील अहमद, खलील अहमद, इकबाल अहमद, रईस अहमद आदि शामिल रहे,

Tags :

जरूरी खबरें