Mon 24 Aug 2026

ब्रेकिंग

15 पुलिसकर्मी सम्मानित

स्थलीय निरीक्षण

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से झूलों व जिम उपकरणों के शीघ्र सुधार की मांग की

मनाए जाने की करी अपील

गुदमी की नई कार्यकारिणी गठित

सुचना

‘न्याय के माध्यम से स्वतंत्रता’ अभियान में : विद्यार्थियों को दी विधिक जानकारी

Abid Hussain

Sun, Aug 16, 2026

टनकपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के माननीय सचिव के अनुपालन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘न्याय के माध्यम से स्वतंत्रता’ एवं ‘जागृति योजना, 2025 के तहत सशक्त युवा, सशक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत एबीसी अल्मामेटर स्कूल टनकपुर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, विद्यालय परिवार एवं स्थानीय लोगों को किशोर न्याय, कानूनी सहायता, न्याय तक पहुंच तथा किशोर न्याय अधिनियम से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियां दी गईं। उपस्थित लोगों को उनके कानूनी अधिकारों, जरूरतमंदों को मिलने वाली विधिक सहायता तथा न्याय प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को उनके अधिकारों एवं कानून के प्रति जागरूक कर उन्हें सशक्त बनाना रहा। इस दौरान विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे स्वयं कानूनी जानकारी हासिल करने के साथ ही समाज के अन्य लोगों को भी उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करें।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पीएलवी राजेंद्र प्रसाद, किरन गहतोड़ी, दिग्विजय सिंह तड़ागी, प्रमोद कुमार एवं सुनीता टम्टा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं स्थानीय लोगों को कानून की जानकारी देकर न्याय तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।

Tags :

जरूरी खबरें