Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

एलआईसी टनकपुर ने रचा उपलब्धि का नया कीर्तिमान क्यू-2 टर्म बजट में छह : कैटेगरी हासिल कर डिवीजन का पहला एसओ बना

Abid Hussain

Wed, Sep 30, 2026

टनकपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के टनकपुर सेटेलाइट ऑफिस (SO) ने क्यू-2 टर्म बजट में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए डिवीजन का पहला एसओ बनने का गौरव प्राप्त किया है। कार्यालय ने छह अलग-अलग मानकों में लक्ष्य हासिल कर यह उपलब्धि दर्ज की।

एलआईसी की ओर से जारी बधाई संदेश के अनुसार NOP, NSP, SP, WRP, FYRP और FYPI इन छह कैटेगरी में क्यू-2 टर्म बजट की उपलब्धि हासिल की गई है। इस सफलता के लिए टनकपुर एसओ के ब्रांच मैनेजर रक्षपाल सिंह को विशेष रूप से बधाई दी गई है।

इस उपलब्धि में खटीमा के सीनियर ब्रांच मैनेजर अजय कुमार और एबीएमए संजय तिवारी के साथ-साथ खटीमा और टनकपुर के पूरे प्रशासनिक एवं मार्केटिंग टीम के योगदान को भी सराहा गया है।

एलआईसी की इस उपलब्धि को टीमवर्क और निरंतर प्रयासों का परिणाम बताया गया है। कार्यालय की इस सफलता से स्थानीय स्तर पर एलआईसी के अधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें