: नगर के सामाजिक कार्यकर्ता खलील अहमद ने थाना प्रभारी से की शिष्टाचार मुलाकात, अमन शांति कायम रहे इसके लिए मांगा सहयोग•••
admin
Tue, Sep 10, 2024
कांठ/ क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता खलील अहमद सिद्दीकी ने थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की । इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता खलील अहमद सिद्दीकी ने थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह को सम्मानित किया। थाना प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने कहा की क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता एवं जन प्रतिनिधि व पुलिस प्रशासन दोनों एक दूसरे के पूरक होते हैं।

आप लोगों को सहयोग के बिना अमन चैन स्थापित करना संभव नहीं है । क्षेत्र में किसी भी तरह की गतिविधि होती है तो उसकी जानकारी आप हमें दें । हम तत्काल उसका निराकरण करेंगे । सामाजिक कार्यकर्ता सिद्दीकी ने प्रभारी निरीक्षक से कहा कि हम लोग क्षेत्र में किसी भी तरह की गतिविधि घटना दुर्घटना की जानकारी आपको देते रहेंगे ताकि हमारे क्षेत्र के आसपास अमन व शांति बनी रहे। इसके अलावा छोटे-मोटे झगड़ों को क्षेत्र के गणमान्य लोगों मे ही उसका निराकरण करेंगे ताकि पुलिस प्रशासन को हर मामले में परेशानी उठानी ना पड़े। साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता खलील अहमद सिद्दीकी ने पुलिस प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा की है।
Tags :