Sun 15 Mar 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

लाख से अधिक का सेटलमेंट

उपभोक्ताओं ने ली राहत की सांस

लापता, पुलिस ने जारी की अपील

अभियान, अपात्रो पर होगी कार्रवाई

सुचना

: काठं के देहली चिल्ड्रनस एकेडमी स्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित, विशेष स्थान लाने वाले बच्चों को किया गया सम्मानित

admin

Fri, Mar 15, 2024

 कांठ/ देहली चिल्ड्रन'स एकेडमी  में गुरुवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस दौरान प्रबंधतंत्र की ओर से परीक्षा में विशेष स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कारों का वितरण किया गया। 

नगर चौक बाजार स्थित देहली चिल्ड्रन'स एकेडमी में घोषित हुए परीक्षा परिणाम में तमाम बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।   कक्षा एक की छात्रा इनाया  ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।वहीं मोहम्मद सलमान व मोहम्मद शाभान ने कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त प्राप्त किया है प्रबंधतंत्र की ओर से मेधावियों को पुरस्कारों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर प्रबंधक जितेंद्र बिश्नोई व प्रधानाचार्य हिना परवीन व शिक्षिका अफसाना खातून और नेहा परवीन ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर क्षेत्र के तमाम अभिभावक आदि मौजूद रहे।

विद्यालय प्रबंधक जितेंद्र बिश्नोई ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि हमें सभी वर्ग के बच्चों को जागरूक करने के साथ ही शिक्षित करना चाहिए। ताकि वह शिक्षित होकर समाज और देश में नाम रोशन कर सकें।  इस मौके पर विद्यालय स्टॉफ तथा अभिभावक मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें