: कांठ में एमएमवाई पब्लिक स्कूल का दसवां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया
admin
Mon, Mar 11, 2024
मुरादाबाद/ तहसील कांठ के अंतर्गत एम एम वाई पब्लिक स्कूल में 10 वां वार्षिक उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया।
रविवार को नगर क्षेत्र स्थित पट्टी मौढा में पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव के दौरान बच्चों द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने पापा मेरे पापा, नजम और देश भक्ति गीत गाकर अतिथियों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। देश की सीमा पर सैनिकों द्वारा लड़ते हुए बच्चों द्वारा प्रस्तुत नाटक ने सभी अतिथियों का मन मोह लिया।

पब्लिक स्कूल के संस्थापक मोहम्मद अकरम ने बताया कि यह उत्सव कार्यक्रम पिछले 9 वर्षों से प्रत्येक वर्ष मनाया जा रहा है। जिसमें बच्चे बढ़ चढ़कर प्रतिभा करते हैं। कार्यक्रम में विशेष स्थान लाने वाले बच्चों सहित विद्यालय स्टाफ को सम्मानित किया गया। स्कूल के संस्थापक मोहम्मद अकरम के द्वारा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इकबाल अहमद अंसारी (नगर पंचायत अध्यक्ष) तथा स्थानीय पत्रकारों को भी शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मोहम्मद फैजान व रिजवान के द्वारा किया गया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता बिश्नोई देश के सैनिकों को सीमा पर लड़ते हुए नाटक ने सभी का मन मोह लिया। जिसमें मुख्य अतिथि इक़बाल आलम अंसारी (चेयरमैन कांठ ) , विशिष्ठ अतिथि नूर मौहम्मद पर्वतरोही, जनाब जावेदुज़्ज़मा खां , जनाब जमशेद ग्राम प्रधान (मेहदूद कलमी ), जनाब नफीस शाका , सहित क्षेत्र के तमाम जन प्रतिनिधि एवं स्कूल के कर्मचारी मौजूद रहे।
Tags :