Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

: काठं विद्युत सब स्टेशन मे केबल बक्सा जलने से टाउन फिडर की विद्युत आपूर्ति 15 घंटे से बाधित, कब होगी लाइट चालू देखे खबर

काठं/शुक्रवार रात कस्बे के 11 केवी विद्युत सब स्टेशन में लगा केबल बाक्स फुंकने से  टाउन फीडर की विद्युत आपूर्ति 15 घंटे बाधित रही। विद्युत आपूर्ति न होने से  सबसे बड़ी आबादी में सुबह जलापूर्ति नहीं हो सकी। जिसे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है

आपको बतादें शुक्रवार रात 9 बजे कस्बे के 11 केवी सब स्टेशन में लगा केबल बाक्स फुंकने से सब स्टेशन से आपूर्ति ठप हो गई। इस वजह से सब स्टेशनों से जुड़े टाउन फीडर में अंधेरा छा गया। आपूर्ति ठप होने से शनिवार सुबह काठं के कई क्षेत्रों में  जलापूर्ति नहीं हो सकी। साथ ही गांवों में संचालित कुटीर उद्योग ठप पड़े रहे। उपखंड अधिकारी ज्ञानेंद्र यादव ने बताया कि केबल बाक्स फुंका है। आज शनिवार 11:00 बजे तक आपूर्ति बहाल हो जाने की उम्मीद है। केवल बक्से में आई तकनीकी खराबी को दूर करने के दौरान अर्जुन, नरेश, देव यादव आदि विद्युत कर्मी मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें