Sun 15 Mar 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

लाख से अधिक का सेटलमेंट

उपभोक्ताओं ने ली राहत की सांस

लापता, पुलिस ने जारी की अपील

अभियान, अपात्रो पर होगी कार्रवाई

सुचना

: उत्तर प्रदेश में खाद्य विभाग ने पकड़ी 300 किलो छेना की खराब मिठाई, औचक कार्रवाई से शहर में मचा हड़कंप

admin

Fri, Oct 25, 2024

■■ एक गाड़ी में भर कर बाजार में खपाने को ले जा रहे थे लोग, 

■■ जंग लगे टिन में भरी हुई थी छेना की मिठाई 

 लखीमपुर: दिवाली के त्योहार पर मिठाई बांटकर खुशियां मनाते हैं, लेकिन कुछ लोग इसके नाम पर जहर बांट रहे हैं।धनतेरस, दिवाली पर्व पर देहात क्षेत्र के बाजार ले जा रहे एक गाडी को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के अधिकारियों ने पकडा। गाडी में रखे करीब 50 टिन में लगभग 300 किलो छेना की मिठाई रखी हुई थी | जिसमें दुर्गंध उठ रही थी | अधिकारियों ने मिठाई का सैंपल लेकर उसे जंगल में ही नष्ट कर दिया है।

 सहायक खाद्य आयुक्त  सीएल यादव को गुरुवार की देर रात जानकारी मिली कि एक गाड़ी में खराब छेना की मिठाई बाजार में खपाने के लिए ले जाई जानी है। गाड़ी सुबह 5:00 बजे इस्लामनगर के लिए रवाना होगी । खाद्य विभाग के अधिकारियों को जानकारी मिलते ही गाड़ी पकड़ने के लिए जाल बिछाना शुरू कर दिया। और सुबह 3:00 बजे ही रास्ते में खड़े होकर गाड़ी के आने का इंतजार करने लगे। जैसे ही गाड़ी बिल्सी उघैती रोड पर पहुंची वैसे ही अधिकारियों ने गाड़ी को पकड़ लिया । गाड़ी की जांच करने पर पता चला कि उसमें रखे 50 टीन के अंदर छेना की मिठाई रखी हुई है। टिन के ढक्कन खोलने पर उसमें से भीषण दुर्गंध उठने लगी जिस पर अधिकारियों ने छेना की मिठाई के सैंपल लेकर उसे जंगल में ही नष्ट कर दिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि संरक्षण विभाग की कार्रवाई से मिलावटी मिठाई बनाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है ।

Tags :

जरूरी खबरें