Sun 15 Mar 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

लाख से अधिक का सेटलमेंट

उपभोक्ताओं ने ली राहत की सांस

लापता, पुलिस ने जारी की अपील

अभियान, अपात्रो पर होगी कार्रवाई

सुचना

: कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म

--■■■ पीड़िता ने आरोपी  पर अप्राकृतिक संबंध  बनाने का भी  लगाया आरोप

■■■पुलिस ने  छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की 

मुरादाबाद,  : कटघर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसके माता-पिता समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

 युवती ने पुलिस को बताया है कि अभिषेक शर्मा ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया था। आरोपी उसे घुमाने के बहाने अलग-अलग स्थान पर ले गया। उसी दौरान एक दिन आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। होश में आने पर पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने कहा कि जल्द ही शादी कर लेने की बात कहकर मामले को फिलहाल के लिए टाल दिया था। कुछ समय बीतने पर वह शादी की बात पर टाल-मटोल करने लगा था। इसकी शिकायत जब उसके माता-पिता और परिवार वालों से की तो उन सभी ने भी युवती के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने डीआईजी से गुहार लगाई, जहां से कार्रवाई के आदेश हुए हैं। कटघर थानाध्यक्ष तेजवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी अभिषेक शर्मा, उसके पिता सुनील शर्मा, मां विमला शर्मा, भाई अंकुर और प्रबल शर्मा, भाभी शिखा के खिलाफ दुष्कर्म, कुकर्म, मारपीट, धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

-------------------------------------------------

Tags :

जरूरी खबरें