Sun 15 Mar 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

लाख से अधिक का सेटलमेंट

उपभोक्ताओं ने ली राहत की सांस

लापता, पुलिस ने जारी की अपील

अभियान, अपात्रो पर होगी कार्रवाई

सुचना

: काठं मे बाइक चोरी के मामले में 5 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली चोरों की सक्रियता से पुलिस की नींद हुई हराम

admin

Tue, May 9, 2023

कांठ/ क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं बढ़ी है। पुलिस का खौफ अपराधियों पर नहीं है। चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बाइक चोरी से लोग चिंतित हैं। सीसीटीवी से भी पुलिस जांच नहीं कर पा रही है।

 इन दिनों बाइक चोरों का आतंक शहर में बढ़ता जा रहा है। बाइक चोर बेखौफ होकर चोरी की वारदात को आसानी से अंजाम दे रहे हैं। जिनके दिलों से पुलिस का खौफ भी कम हो गया है। नतीजतन  बाइक चोर अपने मंसूबे में  आसानी से कामयाब हो रहे हैं। बता दें कि , अब बाइक चोर क्लीनिक व नर्सिंग होम के इर्द-गिर्द भटकने लगे हैं। नर्सिंग होम को ही चोरों ने सेफ बना बना लिया है, जहां बाइक से मरीज आते हैं और बाइक को बाहर लगाकर क्लिनिक के अंदर डॉक्टर से मिलने चले जाते हैं। इसी दौरान चोर मौके की तालाश में लगा रहता है और आसानी से चोरी की वारदात को अंजाम देकर बाइक लेकर रफूचक्कर हो जाता है। बाद में ढूंढने के बाद भी चोर का कुछ अता पता नहीं चल पाता है। इधर 8 दिन पूर्व भी डिस्कवरी चैनल की दुकान के पास  से बाइक  चोरी हो गई है।  रिपोर्ट करता ने बताया कि बाइक में लॉक लगा हुआ था शहर में चोर की सक्रियता ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। आए दिन बाइक चोर पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रही है। दिन प्रतिदिन हो रहे चोरी की घटना ने पुलिस की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। हालांकि इन  बाइक चोरी की घटनाओं के उद्भेदन में पुलिस को फिलहाल कामयाबी नहीं मिली है लेकिन पुलिस की तफ्तीश जारी है।

इधर बाइक चोरी की घटना 4 मई की है। जहां शहर के  आगे से एक अज्ञात चोर मोहम्मद सलीम पुत्र मोहम्मद शमीम की खड़ी  बाइक को आसानी से लेकर चलते बने। इस दौरान चोर की सारी हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई। चोरी के बाद पीड़ित द्वारा थाना में लिखित आवेदन दिया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें