Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

अध्यक्ष विपिन कुमार के नेतृत्व में मानसून तैयारियों को मिली रफ्तार, : बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

Abid Hussain

Sat, Jun 13, 2026


अध्यक्ष विपिन कुमार के नेतृत्व में मानसून तैयारियों को मिली रफ्तार, बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

मानसून से पहले एक्शन मोड में पालिका, 

टनकपुर। आगामी मानसून को देखते हुए नगर पालिका परिषद ने जलभराव की समस्या से निपटने के लिए विशेष सफाई अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में वार्ड संख्या 4 एवं 11 के मध्य स्थित बड़े नाले की जेसीबी मशीन से गहन तलीझाड़ सफाई कराई गई। अभियान के तहत नाले में वर्षों से जमा गाद, मिट्टी एवं कचरे को हटाकर जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का कार्य किया गया।

जेसीबी मशीन की सहायता से नाले की गहराई तक जमी गाद को निकाला गया, जिससे आगामी बरसात में वर्षा जल का निर्बाध प्रवाह सुनिश्चित हो सके। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे समय की आवश्यकता बताया।

नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार ने कहा कि मानसून के दौरान नगरवासियों को जलभराव की समस्या से राहत दिलाना पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए नगर के सभी प्रमुख नालों और जल निकासी मार्गों की चरणबद्ध तरीके से सफाई कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि बरसात के दौरान किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न न हो।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ॠषभ उनियाल ने बताया कि नगर क्षेत्र में स्वच्छता एवं जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समय रहते नालों की सफाई होने से जलभराव, गंदगी और संक्रामक बीमारियों की आशंका को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

पालिका प्रशासन ने नगरवासियों से अपील की है कि वे नालियों एवं नालों में कूड़ा-कचरा न डालें तथा स्वच्छता अभियान में सहयोग करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक नालों में कचरा डालकर जल निकासी व्यवस्था बाधित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

नगर पालिका का यह अभियान मानसून की तैयारियों को मजबूती देने के साथ-साथ स्वच्छ, सुरक्षित और जलभराव मुक्त टनकपुर के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सफाई अभियान की निगरानी के दौरान शिवम शुक्ला, साइट इंचार्ज (केपीएस) मौजूद रहे।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें