: कोतवाली ब्लाक के मंझेडे में खुली बैठक में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी ने सुनी लोगों की समस्याएं
admin
Fri, Jun 23, 2023
नगीना/ कोतवाली ब्लाक के ग्राम पंचाय मनझेड़ा शकरू मे पंचायत भवन में प्रधान सायरा बानो एवं ग्राम विकास अधिकारी नंदराम सिंह की मौजूदगी में विकास कार्यों को लेकर ग्राम सभा की खुली बैठक की गई। बैठक में आए हुए लोगों ने ग्राम विकास अधिकारी के सामने ग्राम सभा की साफ सफाई, पात्रों को आवास, मनरेगा कार्य, नाली निर्माण , पेंशन योजना, आदि जैसी समस्याओं को रखा गया।

ग्राम विकास अधिकारी के द्वारा जनता की समस्याओं को अपने प्रस्ताव में नोट कर आश्वासन दिया और कहां जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान होगा। प्रधान सायरा बानो ने बताया कि हम निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। , फिर से रफ्तार पकड़े गी विकास की गति। लगातार विकास कार्यों पर निगरानी रखी जाएगी जिसमें मेरी जनता का भला हो ।

अपने पंचायत को विकास से रोशन करने का काम पूरा करने का प्रयास रहेगा। इस मौके पर पंचायत सहायिका समरीन जहां, प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद उस्मान ,वार्ड मेंबर शमीम अहमद, शबाना ,आंगनबाड़ी कार्यकत्री नसरीन बानो, सलमा बेगम, शहनाज परवीन, नसीम अहमद, खलील अहमद, मोहम्मद इब्राहिम , सहित समूह की महिलाएं और ग्रामीण उपस्थित रहे।
आपको बता दें की इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके जल्द निस्तारण की बात कही है।फिलहाल ग्राम पंचायत की खुली बैठक में गांव के विकास को लेकर कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई।
Tags :