Tue 25 Aug 2026

ब्रेकिंग

लाख का सिंगल प्रीमियम बिजनेस

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच

ग्रामीणों ने जताया आभार

15 पुलिसकर्मी सम्मानित

सुचना

LIC क्षेत्र में मोहम्मद कैफ की शानदार उपलब्धि, 8 पॉलिसियों के साथ 2.50 : लाख का सिंगल प्रीमियम बिजनेस

Abid Hussain

Tue, Aug 25, 2026

टनकपुर। मेहनत, लगन और बेहतर कार्यशैली के दम पर युवा मोहम्मद कैफ (0305622H) ने भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। मोहम्मद कैफ ने 8 पॉलिसियां पूरी करने के साथ 2.50 लाख रुपये का सिंगल प्रीमियम बिजनेस हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर LIC से जुड़े अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है।

मोहम्मद कैफ की इस सफलता को लेकर जारी बधाई संदेश में उनकी मेहनत और कार्य के प्रति समर्पण की सराहना की गई है। कम समय में ग्राहकों के बीच विश्वास कायम करते हुए बीमा क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करना उनकी कार्यक्षमता को दर्शाता है।

इस उपलब्धि में टीम लीडर टी पी टकवाल एवं ट्रेनिंग मैनेजर टनकपुर का मार्गदर्शन भी महत्वपूर्ण रहा। टीम के सहयोग और मार्गदर्शन से मोहम्मद कैफ ने अपने प्रदर्शन को नई ऊंचाई दी है।

स्थानीय स्तर पर भी उनकी इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। उनका कहना है कि निरंतर मेहनत, ग्राहकों के विश्वास और सही मार्गदर्शन के साथ बीमा क्षेत्र में बेहतर करियर बनाया जा सकता है।

मोहम्मद कैफ की इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें