Sun 20 Sep 2026

ब्रेकिंग

साइबर ठगी के शिकार

AIAPGET 2026 में डॉ. आकाश में आठवीं रैंक हासिल कर बढ़ाया टनकपुर का मान, AIIA नई दिल्ली में MD करने का लक्ष्य

जारी, फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए फिंगर प्रिंट,

एनबीडब्ल्यू में वांछित गिरफ्तार

परिसर से हटाई जंगली घास

सुचना

AIAPGET 2026 में डॉ. आकाश ने हासिल की AIR-8, पहले ही प्रयास में देशभर : AIAPGET 2026 में डॉ. आकाश में आठवीं रैंक हासिल कर बढ़ाया टनकपुर का मान, AIIA नई दिल्ली में MD करने का लक्ष्य

Abid Hussain

Sat, Sep 19, 2026

टनकपुर। नायकगोठ, टनकपुर निवासी डॉ. आकाश कुमार सक्सेना ने AIAPGET 2026 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक 8 (AIR-8) प्राप्त की है। पहले ही प्रयास में देशभर में आठवीं रैंक हासिल कर डॉ. आकाश ने अपने परिवार के साथ-साथ टनकपुर क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है।

डॉ. आकाश ने Rishikul Government Ayurvedic Medical College, Haridwar से BAMS की पढ़ाई पूरी की। वर्ष 2025 में उनका चयन CRAV, Rashtriya Ayurveda Vidyapeeth, New Delhi के लिए भी हुआ था। लगातार बेहतर प्रदर्शन के बाद अब उन्होंने AIAPGET 2026 में देशभर में आठवीं रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।

डॉ. आकाश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और मार्गदर्शन देने वाले सभी लोगों को दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से सफलता हासिल की जा सकती है।

डॉ. आकाश के पिता  दिनेश सक्सेना पॉलिटेक्निक कॉलेज में HOD हैं, जबकि माता  पुष्पा सक्सेना गृहिणी हैं। उनके छोटे भाई अनुभव सक्सेना वर्तमान में MBBS की पढ़ाई कर रहे हैं।

डॉ. आकाश का अगला लक्ष्य All India Institute of Ayurveda (AIIA), New Delhi में MD की उच्च शिक्षा प्राप्त करना है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों, परिचितों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें